श्रीनगर 05 अगस्त, जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आज अलगाववादियों के ‘दरगाह चलो’ कार्यक्रम के मद्देनजर कर्फ्यू का दायरा बढ़ाकर इसे पूरी राजधानी में लगू कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अलगाववादी संगठनों के ‘दरगाह चलों’ अभियान के मद्देनजर हिंसा की किसी भी घटना से बचने के लिये पूरे श्रीनगर में कर्फ्यू लगा दिया गया। कर्फ्यू के कारण सुबह सैर करने वालों लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के रिहाइशी इलाकों में लोगों को खास कर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योकि आज तड़के कर्फ्यू की घोषणा हुई और घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सुरक्षाबल घर के अंदर वापस भेजने लगे। रामबाग में श्रीनगर-हवाई अड्डे राेड पर पुलिस के वाहन से बार -बार घोषणा हो रही थी कि लोग घरों के अंदर ही रहे। ऐसी ही घोषणाएं नातिपोरा, चानापोरा और दूसरे रिहाइशी इलाकों में भी हुयी जहां सुरक्षा बलों ने चरार-ए-शरीफ रोड को नातपोरा चौराहे के पास कंटीले तार लगाये गये हैं। हालांकि नौगाम में पुलिस पर एक युवक को गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए लोग कर्फ्यू को तोड़ते हुए सड़काें पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कल रात डेंटल अस्पताल में इलाज के लिये गये युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन इलाके में भी कई कर्फ्यू लगा था लेकिन बुदशाह चौक और मौलाना आजाद रोड पर कुछ लोगों काे देखा गया। नौ जुलाई से नजरबंद जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक के गढ़ मैसुमा में किसी को आने जाने की अनुमति नहीं थी। बातमालो, करन नगर, तेंगपोरा,डांदेरखा, मगरमाल बाग, रावलपोरा, हैदरपोरा, रंगरीथ और शहर के अन्य क्षेत्रों में लोगों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा बल उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे है जिसके कारण वे ब्रेड और दुध जैसे जरूरी चीजें भी नहीं ले पा रहे है। इस से पहले कल रात में भी अलगाववादियों और सुरक्षा बलों के बीच काठी दरवाजा, रैनावारी, सुरतींग, नौगाम और नातीपोर सहित शहर के कई इलाको में झड़पें हुईं।
शनिवार, 6 अगस्त 2016
कर्फ्यू का दायरा बढ़ा कर पूरे श्रीनगर में लगाया गया
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें