उन्नाव 21 नवम्बर, नवाबों के शहर लखनऊ और ताजनगरी आगरा के बीच करीब तीन सौ किलोमीटर की दूरी अब महज साढे तीन घण्टे में ही तय की जा सकेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के आज लोकार्पण के साथ ही अब सूबे के इन दो महानगरों के बीच सात-आठ घण्टे का सफर आधे से भी कम समय में तय किया जा सकेगा। यह एक्सप्रेस-वे एक दिसम्बर को आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा। एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे से इस कदर फायदे होंगे कि यह किसानों की तरक्की का रास्ता बन जायेगा। अपने उत्पादन को किसान अासानी से मण्डियों में पहुंचा सकेंगे।
सोमवार, 21 नवंबर 2016
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें