लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उतरे मिराज और सुखोई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2016

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उतरे मिराज और सुखोई

mirage-and-sukhoi-landed-at-lucknow-agra-expressway
नयी दिल्ली 21 नवम्बर, भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलटों ने आज उत्तर प्रदेश में नवनिर्मित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 6 मिराज और सुखोई लड़ाकू विमानों को उतारकर आपात स्थिति में एक्सप्रेस वे पर विमानों को उतारने का सफलतापूर्वक अभ्यास किया । इस एक्सप्रेस वे का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ही उद्घाटन किया । तीन सौ किलोमीटर से अधिक लंबे इस एक्सप्रेस वे के लगभग 3.3 किलोमीटर लंबे हिस्से को कंक्रीट से इस तरह बनाया गया है जिससे इस पर आपात स्थिति में विमानों को उतारा जा सके और उड़ान भरी जा सके। एक्सप्रेस का यह हिस्सा उन्नाव जिले के गंज मुरादाबाद में बनाया गया है। अपराह्न एक बजे शुरू हुए इस अभ्यास के दौरान आधे घंटे में वायु सेना के तीन मिराज और तीन लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग की । इस मौके पर सेन्ट्रल एयर कमान के प्रमुख एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा, वरिष्ठ सैन्य तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। भारतीय वायु सेना के पायलट इससे पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर भी लडाकू विमान उतार चुके हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं: