महिलाओं, बच्चों के विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2016

महिलाओं, बच्चों के विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार

government-is-committed-for-the-development-of-women-and-childern
नयी दिल्ली, 21 नवंबर, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज कहा कि इसके लिए बहुस्तरीय तरीके से काम किया जा रहा है। श्रीमती गांधी ने यहां द्वितीय ‘अखिल भारतीय महिला पत्रकार’ कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने कई कानून बनाए हैं और इन्हें सख्ती से लागू किया जा रहा है। इनमें घरेलू हिंसा, कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों के अधिकारों का संरक्षण और दत्तक प्रक्रिया से संबंधित कानून शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एकीकृत बाल विकास योजना के तहत आंगनवाड़ियों में परोसे जाने वाले भोजन की जांच के लिए देशभर में चार प्रयोगशाला स्थापित की गयी हैं। ये फरीदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में हैं। उन्हाेंने बताया कि सरकार ने दत्तक प्रक्रिया से संबंधित नियमों के प्रारुप को अंतिम रुप दे दिया है और इनपर सुझाव और सलाह मांगी गयी है। इसके अलावा अनाथ, परित्यक्त और अनाथालयों में रहने वाले बच्चों के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। बच्चों बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय बाल कोष की स्थापना की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: