नयी दिल्ली, 25 नवंबर, नरेंद्र ध्रुव बत्रा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का अध्यक्ष बन जाने के बाद हॉकी इंडिया ने उनकी जगह मरियम्मा कोशी को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। हाॅकी इंडिया ने अपने कार्यकारी बोर्ड की शुक्रवार को हुई 41वीं बैठक में कोशी को नया अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। कोशी आज से ही हॉकी इंडिया अध्यक्ष बन गई हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के संचालन बोर्ड के अध्यक्ष बन गए हैं। डा. नरेन्द्र ध्रुव बत्रा के हाल में एफआईएच का नया अध्यक्ष बनने के बाद हॉकी इंडिया को ये परिवर्तन करने पड़े हैं। बत्रा ने एफआईएच अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह अपने चार पदों से इस्तीफा देंगे जिनमें हॉकी इंडिया और एचआईएल का अध्यक्ष पद शामिल है। इन फैसलों को हॉकी इंडिया कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। कांग्रेस का आयोजन जल्द ही किया जाएगा।
शुक्रवार, 25 नवंबर 2016
कोशी बनी हॉकी इंडिया की नई अध्यक्ष
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें