रांची/गोड्डा 30 दिसंबर, झारखंड के गोड्डा जिले में ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड(ईसीएल) की राजमहल परियोजना में ललमटिया के डीप माइन्स क्षेत्र भौणाय में कल रात हुई खदान धंसने से हुई दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है। ईसीएल के आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि दस शव बरामद कर लिये गये हैं। खदान के अंदर सात डंपर और तीन एक्सकवेटर फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत बल और खान सुरक्षा महानिदेशक की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने का आदेश दिया है। गोड्डा खान दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर राहत कार्य की जानकारी प्राप्त की। दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए राहत कार्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस बीच मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक राहुल गुहा ने दुर्घटना की जांच के लिए इस्टर्न जोन, सितारामपुर के उप महानिदेशक यू साहा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमिटी गठित की है ।
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016
झारखंड : ललमटिया हादसा , मृतकों की संख्या 11 हुई
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें