नये साल में डिजिटल लेन-देन को बनायें आंदोलन : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

नये साल में डिजिटल लेन-देन को बनायें आंदोलन : मोदी

create-digital-transactions-in-new-year-movement-modi
नयी दिल्ली 30 दिसम्बर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये साल में देश की अर्थव्यवस्था को नकदीरहित बनाने के लिए लोगों से डिजिटल लेन-देन को एक आंदोलन में बदलने का आह्वान करते हुए आज कहा कि आधार पर आधारित मोबाइल भुगतान एेप ‘भीम’ इसमें क्रांतिकारी भूमिका निभायेगा। श्री मोदी ने यहां आयोजित डिजिधन मेला में भारत इंटरफेस मनी (भीम) ऐप की शुरुआत करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद देश की जनता ने अपनी बुराई से खुद लड़ने के लिए कष्ट सहा। वह दीमक की तरह फैली बेइमानी की बीमारी रोकने के लिए आगे आयी ताकि ईमानदारी का जीवन जीया जा सके। उन्होंने डिजिटल लेन-देन के लिए‘भीम’ को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि पहले अनपढ़ व्यक्ति को अंगूठा छाप कहा जाता था लेकिन अब यही अंगूठा ही आपकी पहचान बनेगा और आने वाले दिनों में सब कारोबार इसी से होगा। यह भीम दुनिया के लिए सबसे बड़ा अजूबा होगा। इसका उपयोग बहुत ही आसान है और कोई भी व्यक्ति इसे डाउनलोड करके इसका प्रयोग कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: