जैन के ओएसडी के कार्यालय पर सीबीआई का छापा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

जैन के ओएसडी के कार्यालय पर सीबीआई का छापा

jain-osd-offices-on-cbi-raids
नयी दिल्ली, 30 दिसम्बर, केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के विशेष कार्याधिकारी(ओएसडी) के कार्यालय पर छापा मारा । ब्यूरो ने डाक्टर निकुंज अग्रवाल को ओएसडी नियुक्त करने में कथित अनियमितताओं के कारण कल प्राथमिकी दर्ज की थी और यह छापा उसी सिलसिले में मारा गया है । श्री जैन के खिलाफ दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग के उप सचिव के.एस. मीणा की शिकायत पर यह छापा मारा गया है। इस शिकायत को अब प्राथमिकी में शामिल कर लिया गया है। यमुना पार स्थित चाचा नेहरू बाल चिकत्सालय के निदेशक अनूप मोहटा और डॉ अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधान के तहत कथित आपराधिक षड्यंत्र के अारोप में यह मामला दर्ज किया गया है । दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता बिजेन्द्र गुप्ता का आरोप है कि डॉ अग्रवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार हैं। सतर्कता विभाग ने अपनी शिकायत में कहा है कि डॉ अग्रवाल को चाचा नेहरू बाल चिक्तसालय में तदर्थ आधार पर 10 अगस्त 2015 को हड्डी विभाग में सीनियर रेजींडेंट(एसआर) नियुक्त किया गया था। हालांकि इसके लिए कोई प्रस्ताव नहीं किया गया और न ही यह पद उपलब्ध था। अस्प्ताल ने डॉ अग्रवाल को एसआर चयन के मामले में कोई विज्ञापन भी नहीं निकाला था। इस पद के लिये कोई इंटरव्यू भी नहीं हुआ था। डॉ अग्रवाल ने पिछले साल छह अगस्त को हाथ से लिखकर आवेदन किया था। शिकायत में आरोप लगाया है कि बिना किसी प्रक्रिया को पूरा किये उनकी नियुक्ति कर दी गयी । नियुक्ति के कुछ दिन बाद ही डाॅ अग्रवाल को श्री जैन का ओएसडी बना दिया गया जबकि अस्पताल में कार्यरत एसआर को और किसी काम पर नहीं लगाया जा सकता । इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वह किसी जांच से डरने वाले नहीं है। ब्यूरो ने कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है और गलत तरीके से नियुक्ति के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई कर सकती है ।

कोई टिप्पणी नहीं: