कोलकाता में संघर्ष में कई लोग घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 मई 2017

कोलकाता में संघर्ष में कई लोग घायल

anti-ganguly-among-many-injured-in-police-janta-clashes-in-kolkata-howrah-on-nabanna-cholo
कोलकाता.22 मई, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में नबन्ना की ओर जा रही वामदलों के कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस ने आज आंसू गैस के गोले छोड़े,लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारे की जिसमे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और पूर्व मंत्री कांति गांगुली समेत कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गये। श्री गांगुली को गर्मी के मौसम में सड़क पर लेटे हुए देखा गया। मेदान क्षेत्र के निकट सड़क पर एक पुलिसकर्मी भी सड़क पर पड़ा हुआ देखा गया। नबन्ना (राज्य सचिवालय) में घुसने का प्रयास कर रहे वामदलों के पांच विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधानसभा में वामदलों के नेता सुजान चक्रवर्ती,तन्मय भट्टाचार्य,मानस मुखर्जी,अनिसुल रहमान और अशोक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: