जमशेदपुर : साइबर क्राइम पर अंकुश के लिए कार्यशाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

जमशेदपुर : साइबर क्राइम पर अंकुश के लिए कार्यशाला

workshop-on-cyber-crime-jamshedpur
आर्यावर्त डेस्क,जमशेदपुर,13 अप्रैल,2018, जमशेदपुर सहित पूरे सिंहभूम ज़िले में बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक कार्यशाला का आयोजन किया है. जानकारी देते हुए वरीय आरक्षी अधोक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि ज़िले में साइबर अपराध पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है. प्रति माह दर्जनों केस साइबर क्राइम थाने में दर्ज की जा रही है.बैंक अधिकारी बता कर लोगों से एकाउंट विवरण लेकर खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं. इसी तरह एकाउंट हैक कर अपराधी लोगों के खाते से पैसे उड़ा रहे हैं. अपराधियों की पहचान और साक्ष्य जुटाने की तकनीक से रूबरू होने के लिए किये जा रहे कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के साइबर विशेषज्ञ संजय शर्मा  ज़िले के पुलिस अधिकारियों के साथ साथ विभिन्न बैंक अधिकारियों को इस चुनौती से निपटने के गुर सिखाएंगे..

कोई टिप्पणी नहीं: