बिहार : पुलिस और छात्रों में तीखी झड़प, AISF का पी यू पर उग्र प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अगस्त 2018

बिहार : पुलिस और छात्रों में तीखी झड़प, AISF का पी यू पर उग्र प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

aisf-protest-patna-university
पटना (आर्यावर्त डेस्क) पटना विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आज AISF के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प हुई. छात्रावासों का शीघ्र आवंटन, पटना लॉ कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटे के तहत नामांकन में व्यापक अनियमितता,पी.एच.डी के  विद्यार्थीयों के  सत्र देरी, मगध महिला हाॅस्टल में  में  व्याप्त कुव्यवस्था, दरभंगा हाऊस में  बुनियादी सुविधाओं का आभाव, आर्ट काॅलेज  में  स्थायी प्रचार्य को नियुक्त करने एंव हिन्दी विभाग और गणित विभाग में लाईबरेरीयन के कमी के कारण बंद परे लाईबरेरी को चालु करवाने की  मांग को लेकर ए.आई.एस.एफ पटना विश्वविद्यालय ने पटना सायंस कॉलेज से पटना विश्वविद्यालय तक मार्च निकाला. मार्च पटना विश्वविद्यालय तक पहुँचा तो छात्र कुलपति से वार्ता कि मांग करने लगे. माँग कर रहे छात्रों से  जब विश्वविद्यालय प्रशासन वार्ता से इंकार कर दिया तो छात्र और पुलिस के  बीच तीखी झड़पें हुआ. संगठन ने आगे व्यापक छात्र एकता के  साथ विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाब बनाने के  संकल्प के  साथ आज अपना प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शन के  दौरान  राज्य सचिव सुशील, राज्य उपाध्यक्ष सुशील उमा राज, विश्वविद्यालय सचिव मुकेश कुमार यादव, मौर्य कुमार समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं: