पेशावर, तीन अगस्त, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने को तैयार इमरान खान को सरकारी हेलीकॉप्टरों के गलत इस्तेमाल के संबंध में देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने समन भेजा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खजाने को 21.7 लाख रुपये का नुकसान हुआ। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 65 वर्षीय प्रमुख को सात अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा। खैबर पख्तूनख्वा में साल 2013 से खान की पार्टी की प्रांतीय सरकार है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, एनएबी प्रांतीय सरकार के हेलीकॉप्टर का 72 घंटे तक इस्तेमाल करके प्रांतीय सरकार के राजकोष में 21.7 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने की जांच कर रहा है। इमरान को इससे पहले 18 जुलाई को समन भेजा गया था लेकिन वह चुनाव के कारण ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हुए। उनके वकील ने एक अपील दायर करते हुए एनएबी से मामले में आम चुनाव के बाद ‘‘अच्छा हो कि सात अगस्त’’ की तारीख तय करने का अनुरोध किया था। खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए चुनावों में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। 65 वर्षीय नेता के 11 अगस्त को शपथ लेने की संभावना है।
शनिवार, 4 अगस्त 2018
इमरान खान को पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने भेजा सम्मन
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें