बेतिया (आर्यावर्त डेस्क) बिहार बंद का आंशिक असर बेतिया में भी देखने को मिला। बता दें कि बिहार प्रदेश काँग्रेस अघ्यक्ष कौकब कादरी जी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह की 34 लड़कियों के यौन शोषण के विरोध में वाम दलों द्वारा आहूत बिहार बन्द का काँग्रेस पूर्ण समर्थन की और काँग्रेस ने कार्यकर्ताओं को बन्द को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश दिया था। इस आशय की जानकारी सभी जिलाध्यक्षो को भेजा गया। जऩाब कादरी जी के निर्देशानुसार बिहार बंद को कांग्रेस सहित प्रगतिशील गठबंधन के अन्य दलों ने भी समर्थन किया।जिला अघ्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व मे केदार आश्रम से जुलुस निकाला गया जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते बेतिया रेलवे स्टेशन चौक पहुँचे जहाँ नगर थानाघ्यक्ष ने प्रर्दशनकारी को गिरफ्तार कर लिए। गिरफ्तार होने वालों में काँग्रेस जिला अघ्यक्ष नरेन्द्र कु० शर्मा, सुर्यकान्त मिश्रा,मोहम्मद हसन,उमेश कुमार पटेल,मो०शाहिद आलम, शौकत अली,विजय कुमार पुष्प,मो०एजाज,सहित दर्जनो काँग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे ।
गुरुवार, 2 अगस्त 2018
बिहार : बेतिया में बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें