मधुबनी : रहिका प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया द्वारा पेश की गयी मिशाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

मधुबनी : रहिका प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया द्वारा पेश की गयी मिशाल

----सैनिक कल्याण कोष हेतु दान दी गयी राशि,अपर समाहर्ता,मधुबनी को सौंपी गयी राशि
madhubani-mukhiya-assosiation-donate-for-myrters
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : स्थानीय समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता,मधुबनी के कक्ष में बुधवार को श्री अरूण कुमार झा,मुखिया,सुंदरपुरभिट्ठी-सह-अध्यक्ष,मुखिया संघ,रहिका प्रखंड के नेतृत्व में रहिका प्रखंड के सभी मुखिया द्वारा श्री दुर्गानंद झा,अपर समाहर्ता,मधुबनी से मिलकर सैनिक कल्याण कोष में दान हेतु 22,000 रूपये की नकद राशि सौंपी गयी। विदित हो कि जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा पुलवामा की आतंकी घटना के बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी पदाधिकारियों/कर्मचारियों से एक दिन का वेतन सैनिक कल्याण कोष में दान करने की अपील की गयी थी। जिससे प्रेरित होकर रहिका प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया द्वारा 22,000 रूपये नकद राशि के रूप में अपर समाहर्ता,मधुबनी को सौंपा गया। अपर समाहर्ता,मधुबनी द्वारा उक्त राशि को श्री बुद्धप्रकाश,नजारत उप-समाहत्र्ता,मधुबनी को नजारत के माध्यम से सैनिक कल्याण कोष में जमा कराने का निदेश दिया गया। इस अवसर पर श्री नेंगरा पासवान,मुखिया,बसुआरा, श्रीमती निभा देवी,मुखिया,रहिका के प्रतिनिधि, मो0सनाउल्लाह,मुखिया-सह-कोषाध्यक्ष,ककरौल दक्षिणी, श्री संतोष पासवान, मुखिया,लक्ष्मीपुर-सह-उपाध्यक्ष,श्री अशोक राम,मुखिया,सनौर, श्रीमती मीरा देवी के प्रतिनिधि,मुखिया शंभुआड़, श्री बबलू मंडल,मुखिया,भच्छी पंचायत, श्रीमती मुन्नी देवी,मुखिया के प्रतिनिधि,भौआड़ा,श्री अनिल कुमार चैधरी,मुखिया,बलिया,श्री सोमनाथ चौधरी,मुखिया,जगतपुर,श्री बदुरूल होदा,मुखिया,मकसूदा, असगरी खातुन,मुखिया,बसौली के प्रतिनिधि, श्रीमती सुधीरा देवी,मुखिया,नाजिरपुर के प्रतिनिधि, श्रीमती पूनम चैरसिया,मुखिया,ककरौल उत्तरी के प्रतिनिधि, श्री भोगेन्द्र यादव, मुखिया, हुसैनपुर, श्री जयप्रकाश चौधरी,मुखिया,सतलखा-सह-सचिव,श्रीमती नूतन देवी,मुखिया सौराठ के प्रतिनिधि,श्रीमती रूबी देवी,मुखिया,मलंगिया के प्रतिनिधि,शहजादी बेगम,मुखिया,खजुरी के प्रतिनिधि,श्रीमती रानी देवी,मुखिया,ईजरा के प्रतिनिधि,श्रीमती पिंकी देवी,मुखिया,सप्ता के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: