भाजपा की दिखावे की नैतिकता का हुआ भंडाफोड़ : अखिलेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मार्च 2019

भाजपा की दिखावे की नैतिकता का हुआ भंडाफोड़ : अखिलेश

bjps-show-off-morality-busted-says-akhilesh
लखनऊ 27 मार्च, वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं देने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। अखिलेश ने ट्वीट किया, "विकास पूछ रहा है कि मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति, चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं ?"  उन्होंने कहा, "भाजपा के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है।"  अखिलेश ने कहा कि युवा तो पहले ही भाजपा को वोट नहीं दे रहे थे, अब बड़े-बुज़ुर्ग भी नहीं देंगे । सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा अंदर से टूट गयी है ।अखिलेश ने यह ट्वीट लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं देने के परिपेक्ष्य में किया।

कोई टिप्पणी नहीं: