पुलवामा में ग्रेनेड हमले में जवान घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2019

पुलवामा में ग्रेनेड हमले में जवान घायल

grenade-attack-in-pulwama-jawan-injured
श्रीनगर 30 मार्च, जम्मू कश्मीर के पुलवामा शहर में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात सुरक्षाकर्मियों पर शनिवार दोपहर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड विस्फोट में जवान को मामूली चोट आयी है। इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: