भागलपुर डीएसपी (रत्नकिशोर झा) नए एएसपी के रूप में हुए नियुक्त
अरुण कुमार (आर्यावर्त) यही है सरकार!बढ़िया काम करनेवालों अफसरों को कहीं भी ढंग से काम करने के लिये टिकने ही नहीं दिया जाता है।चुनाव के बीच तबादले की बड़ी खबर है। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें एटीएस में भेजा गया है। वहीं बाढ़ में नए एएसपी की पोस्टिंग भी कर दी गई है।बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह के तबादले की खबर कई दिनों से सामने आ रही थी। अब गृह विभाग ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी किया है। इसके मुताबिक आईपीएस लिपि सिंह को बाढ़ से स्थानांतरित करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोध दस्ता बनाया गया है। वहीं, भागलपुर के ट्रैफिक डीएसपी रत्नकिशोर झा को बाढ़ एएसपी की कमान सौंपी गई है।आपको बता दें कि मुंगेर लोकसभा प्रत्याशी और विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने आईपीएस लिपि सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने एकपक्षी कार्रवाई का आरोप लगाया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें