बाराबंकी 27 अप्रैल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिये बगैर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कटाक्ष किया कि जनता की आवाज को दबाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार छप्पन इंच के सीने वाली नहीं बल्कि दुर्बल सरकार है। श्रीमती वाड्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया के पुत्र एवं पार्टी प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में फतेहपुर कस्बे में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। जनता अधिकार मांगती है तो उसे जेल में डाला जाता है। जनता की आवाज दबाई जाती है। यह छप्पन इंच के सीने वाली सबल नहीं बल्कि दुर्बल सरकार है। आप वोट के द्वारा उन्हें बदल डालिये।
रविवार, 28 अप्रैल 2019
आवाम की आवाज दबाने वाली दुर्बल सरकार है : प्रियंका गाँधी
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# चुनाव
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
चुनाव
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
चुनाव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें