पूर्णियाँ (आर्यावर्त संवाददाता) शहर एक बार फिर अपराधियों की गोलियों से थर्रा उठा,शहर के बाडीहाट मुहल्ले में रहने वाले, पूर्णियाँ सांसद संतोष कुशवाहा के मामा गोपाल विश्वास के घर पर अपराधियों ने धावा बोला, जमकर लूटपाट की, और कई राउंड गोलियां भी चलाई, हालांकि कोई हताहत नही हुआ , इस दौरान गृहस्वामिनी द्वारा फोन पर सूचना पाकर घटनास्थल पर आए सांसद के बड़े भाई शंकर कुशवाहा पर भी अपराधियों ने दो फायर किया जिसमें उन्होंने झुककर अपनी जान बचाई, हो हल्ला मचने पर स्थानीय लोग भी जमा हो गए ,जिनके हत्थे 2 अपराधी चढ़ गए,जिनकी पिटाई भी हुई ,अपराधियों द्वारा इस्मेमाल एक स्कार्पियो और दो बाइक बजी लोगो ने पकड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, इस घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल है, लगातार आपराधिक घटनाओं और अपने परिवार पर हुए हमले से आहत जदयू सांसद के भाई ने ,पुलिस के निकम्मेपन को ज़िम्मेवार ठहराया है.
बुधवार, 1 मई 2019
पूर्णियाँ : अपराधियों की गोलियों से थर्रा उठा शहर
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें