मधुबनी : मतदान केन्द्रों के अंदर फोटोग्राफी या वीडियो रिकाॅर्डिंग पर रोक संबंधी आदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 मई 2019

मधुबनी : मतदान केन्द्रों के अंदर फोटोग्राफी या वीडियो रिकाॅर्डिंग पर रोक संबंधी आदेश

no-photograaphy-in-booth
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली से प्राप्त निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी,06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र,मधुबनी एवं अन्य पदाधिकारियों को लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर मतदान केन्द्रों के अंदर किसी भी व्यक्ति द्वारा फोटोग्राफी या वीडियो रिकाॅडिंग नहीं किये जाने को लेकर दिये गये निदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। साथ ही अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से ही मतदान केन्द्र के आस-पास विडियो रिकाॅडिंग कराने का निदेश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: