मधुबनी : इप्टा स्थापना दिवस समारोह आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 मई 2019

मधुबनी : इप्टा स्थापना दिवस समारोह आयोजित


ipta-madhubani-celebrate-staiblishment-day
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) मधुबनी इकाई के द्वारा शनिवार को स्थानीय जे.एम.डी.पी.एल.  महिला कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िला पदाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक, प्रधानाचार्य श्री उदय नारायण तिवारी, हस्तकला उपनिदेशक श्री मुकेश कुमार, बिहार इप्टा राज्य सचिव श्री  इंद्रभूषण रमण एवं मधुबनी इकाई अध्यक्ष श्री अरविंद प्रसाद व जिला सचिव श्री अर्जुन राय ने संयुक्त रूप से किया। मधुबनी इप्टा के सचिव अर्जुन राय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवस को पूरे देश मे जन संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मधुबनी इकाई द्वारा भी एक प्रतियोगिता-सह-सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। जिसमें एक सत्र में कविता, चित्रकला, लघुनाटक, लोकनृत्य व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमे मिथिला चित्रकला में प्रथम आयुषी कुमारी, द्वितीय रुचि रानी एवं अभिलाषा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  फाइन आर्ट में श्रेया सिंह प्रथम, अनीसा रानी द्वितीय एवं आनंद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राजर्षी ठाकुर प्रथम, रिशु राज द्वितीय एवं अभिषेक रंजन झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर कविता पाठ में आराधना कुमारी प्रथम, अविनाश कुमार द्वितीय एवं पिंकी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर कविता पाठ में नैंसी झा प्रथम, श्रेयांश झा वत्स द्वितीय एवं अभिषेक रंजन झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में इमेजिन डांस स्कूल प्रथम एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लघुनाटक में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही दूसरे सत्र में इप्टा मधुबनी इकाई के कलाकार राजनीति रंजन, अशोक कुमार, दीपक कुमार, रौशन सहित अन्य के द्वारा सांस्कृतिक संध्या पर विभिन्न जनगीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रा शारदा झा ने किया। कार्यक्रम में बृज किशोर भंडारी, किरण जी, श्रीप्रसाद दास, अशोक कुमार, कौशल नायक, मनोज कुमार, चंदन मिश्रा, विकास कुमार, पंचम प्रकाश, प्रभात रंजन, रौशन दास, रंजीत रॉय, अभिषेक आकाश, मिथिलेश, मृत्युंजय, मिन्नी कुमारी, प्रेमलता, पूजा, अंशु सहित शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति व छात्र छात्राएं मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: