जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) : लौह नगरी में मिथिला भाषा भाषी के शहर आगमन पर मिथिलांचल के लोगों ने अपने मिथिलांचल रीति रिवाज से माँ दुर्गा की स्थापना की । मिथिला भाषा भाषी मिथिला क्षेत्र से जुड़े लोग सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी फुड प्लाजा सिदगोड़ा से जुड़े हुए हैं ।इसकी स्थापना 1960 ई0 मे की गई । विगत 60 वर्षों से शहर के मिथिला भाषा भाषी बडी धुमधाम से पूजा अर्चना करते हैं । आज पुजा की शुरुआत कलशस्थापना से प्रारंभ कर दी गई । इस कलशस्थापना पाठ मे पंडित गोविंद झा ,पंडित अनिल कुमार मिश्र ,पंडित उदय कांत झा ,पंडित काली कांत झा ,पंडित दामोदर झा और सहायक लड्डू झा के द्वारा दुर्गा सप्तशती से प्रारंभ किया गया । पाठ प्रारंभ होने से पूर्व विधिवत कलश सभी भक्तों के द्वारा भरा गया । इसका विधिवत उदघाटन मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर महासचिव ललन चौधरी , सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी फुड प्लाजा सिदगोड़ा के वाईस चेयरमैन आनंद बिहारी दूबे के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इन दोनों अतिथियों को पाग ,शाल ओढाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया । आज पाठ के साथ मानस पाठ मानस प्रचार संस्था द्वारा श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया और समाप्ति सोमवार रात्री मे पूर्णाहुति होगी ।इस आयोजन में आनंद बिहारी दूबे ,मोहन ठाकुर ,जीवछ झा ,जगन्नाथ झा ,विनय कृष्ण मिश्र ,सुदिष्ट कुमार मिश्र ,धर्मेश कुमार झा ,परमा नंद झा , सुजीत कुमार ,अनिल कुमार मिश्र ,राजेश कुमार झा , पूरन झा , प्रमोद कुमार मिश्र , कैलाश झा ,डी डी झा ,प्रवीण कुमार मिश्र ,राजेन्द्र कुमार कर्ण , विपीन कुमार ,चन्द्रभाल झा ,मिथिलेश कुमार झा आदि अन्य कई लोग पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं ।
रविवार, 29 सितंबर 2019
जमशेदपुर : मिथिलांचल रीति रिवाज से माँ दुर्गा की स्थापना
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें