आरकेएस भदौरिया अगले वायुसेना प्रमुख होंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

आरकेएस भदौरिया अगले वायुसेना प्रमुख होंगे

rks-bhadoria-new-air-chief-marshal
नई दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि अगले वायुसेना प्रमुख एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे। रक्षा मंत्रालय के प्रमुख सचिव ने यह जानकारी दी। वर्तमान वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। वैसे हैरान करने वाली बात यह है कि एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी उसी दिन रिटायर होने वाले थे जिस दिन बीएस धनोआ होने वाले हैं। एयर वाइस चीफ मार्शल भदौरिया को चीफ ऑफ एयर स्टाफ बनाया गया है। नियमानुसार वे इस पद पर तीन साल तक या फिर 62 साल की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकते हैं। हालांकि इस हिसाब से वे केवल दो साल तक ही इस पद पर बने रह पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: