श्रीनगर, 26 अक्टूबर, जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक दल पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में उसके छह जवान घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ का यह दल सुरक्षा चौकी संभाल रहा था, उसी बीच आतंकवादियों ने उस पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में छह जवान घायल हो गये। पुलिस के अनुसार ग्रेनेड तेज आवाज के साथ फटा और इलाके में दहशत फैल गयी। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाबलों ने जवाब में हवा में गोलियां चलायीं।
शनिवार, 26 अक्टूबर 2019
आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह जवान घायल
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें