बिहार : भाकपा ने हेमंत को जीत की बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

बिहार : भाकपा ने हेमंत को जीत की बधाई दी

cpi-congratulate-hemant
पटना, 23 दिसम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बिहार राज्य परिषद के सचिव श्री सत्य नारायण सिंह ने झारखंड विधान सभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद, गठबंधन की जीत का स्वागत किया है। आज अपने राज्य कार्यालय से जारी अपने प्रेस वक्तव्य में श्री सिंह ने कहा है कि झारखंड में भाजपा  की हार सिर्फ रघुवर दास के नेतृत्व वाले राज्य सरकार की ही हार नहीं है। बल्कि यह हार केन्द्र की मोदी-षाह सरकार के द्वारा लगातार देषभर में किये जा रहे साम्प्रदायिक, लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी कार्यों के अलावे बढ़ती महंगायी, बेरोजगारी और स्वास्थ्य एवं षिक्षा संबंधी समस्याओं को हल करने में विफलता की भी है। यह हार मोदी-शाह के कारपोरेट पक्षी, मनमाने ढ़ंग से उठाए जा रहे सी.ए.ए औ एनआरसी समेत अन्य फासीवादी कदमों की वजह से उपजे जनाक्रोष का इजहार भी है। जे.एम.एम., कांग्रेस और राजद गठबंधन में अगर अन्य धर्मनिरपेक्ष एवं वाम दलों को भी साथ लिया होता तो भाजपा की और भी करारी हार होती। श्री सिंह ने कहा कि मोदी-षाह का आक्रामक चुनाव प्रचार भी झारखंड की भाजपा सरकार को बचा नहीं पायी। खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव हार गए। देष के अन्दर छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेष, महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद झारखंड में भाजपा सरकार की हार से साफ हो गया है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: