मुंबई 13 जनवरी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में इन दिनों खिलाड़ियों के जीवन पर बायोपिक बनाने का चलन जोरो पर हैं। रणवीर सिंह की 83 और शाहिद कपूर की जर्सी के बाद अब अनुष्का शर्मा भी क्रिकेट बेस्ड फिल्म में नजर आ सकती हैं। अनुष्का ने झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाने का मन बनाया है। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी भूमिका के लिए तैयारी कर रही हैं और इसके चलते क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेटर जेमिमाह रॉड्रिक्स के पिता इवान रोड्रिग्स और कोच प्रशांत शेट्टी ट्रेनिंग दे रहे है। पिछले एक साल से अनुष्का शर्मा ने किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2018 में प्रदर्शित फिल्म ज़ीरो थी। अनुष्का का कहना था कि वो अब इस मुकाम पर पहुंच गई हैं कि वो अपने हिसाब से फिल्म का चयन कर सकें और वे केवल समय बिताने के लिए फिल्में नहीं करना चाहती हैं। अनुष्का ने कहा था कि वे सिर्फ दिलचस्प स्क्रिप्ट्स पर फोकस कर रही हैं।
मंगलवार, 14 जनवरी 2020
महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभायेगी अनुष्का शर्मा !
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें