सारा से मिलाने के लिए रणवीर के अहसानमंद हैं कार्तिक आर्यन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2020

सारा से मिलाने के लिए रणवीर के अहसानमंद हैं कार्तिक आर्यन

aryan-thaks-to-meet-sara
मुंबई 18 जनवरी, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि सारा अली खान से उन्हें मिलाने के लिये वह रणवीर सिंह के अहसानमंद हैं। रणवीर सिंह ने एक इवेंट के दौरान सारा और कार्तिक को मिलवाया था और दोस्ती करवाई थी। कार्तिक इसके लिए रणवीर का एहसान मानते हैं। सारा ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में कहा था कि उन्हें कार्तिक आर्यन पर क्रश है, तभी से उनका नाम कार्तिक के साथ जोड़ा जाने लगा था और वह लाइमलाइट में आ गई थीं। कार्तिक से जब उनकी सारा के साथ पहली मुलाकात और उसमें रणवीर के रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘रणवीर ने बहुत अच्छे से दोस्ती करवाई थी। वह खुद भी काफी जिंदादिल हैं तो इसलिए जिस तरीके से उन्होंने हम दोनों को मिलवाया था उसकी वजह से काफी मीम्स भी बने थे। मैं बहुत खुश हूं कि रणवीर ने हमें मिलवाया और हमारे रिश्ते के लिए एक मीडिएटर बने। कार्तिक और सारा इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘लव आज कल’ में नजर आएंगे, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: