गुरुग्राम,18 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व सांसद और हिंदी के प्रमुख समाचार पत्र पंजाब केसरी के निदेशक एवं संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में निधन हो गया । वह 63 वर्ष के थे। उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। उनके परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। श्री चोपड़ा 2014 से 2019 तक हरियाणा के करनाल संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। पिछले वर्ष हुए आम चुनाव में श्री चोपड़ा ने स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था । उनका जन्म 11 जून 1956 को जालंधर में हुआ।
शनिवार, 18 जनवरी 2020
पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें