मील का पत्थर सिद्ध होगी मानव श्रृंखला : राजीव रंजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2020

मील का पत्थर सिद्ध होगी मानव श्रृंखला : राजीव रंजन

human-chain-mile-stone-jdu
पटना 18 जनवरी, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आज कहा कि बिहार में इस वर्ष 19 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जल-जीवन-हरियाली अभियान के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला मील का पत्थर साबित होगी जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने यहां कहा कि पिछले वर्ष श्री कुमार के आह्वान पर दहेज, बाल विवाह एवं कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने के लिए 21 जनवरी को पूरा बिहार एकजुट हुआ था। पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में दो साल पहले बनी मानव श्रृंखला एवं पिछली बार बनी मानव श्रृंखला से भी बड़ी मानव श्रृंखला इस बार बनाकर बिहार नया रिकॉर्ड कायम करेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 19 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जल जीवन हरियाली अभियान के समर्थन में बनने वाली 16 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला मील का पत्थर साबित होगी। श्री प्रसाद ने जलवायु परिवर्तन के आसन्न खतरों के प्रति लोगों को सावधान करते हुए कहा, "अब नहीं चेते तो देर हो जाएगी। जब ग्लेशियर पिघल रहे हैं, तूफान और भूकम्प कहर ढा रहे हैं, भूगर्भ जलस्तर गिर रहा हो तो हमें अवश्य सोचना होगा कि भावी पीढ़ियों के लिए हम क्या छोड़ रहे हैं। इसीलिए, मानव श्रृखला के माध्यम से हमें इस सवाल पर अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध करनी है।" 

कोई टिप्पणी नहीं: