कांग्रेस के मणिपुर के पांच पूर्व विधायक भाजपा में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2020

कांग्रेस के मणिपुर के पांच पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

congress-5-mla-join-bjp
नयी दिल्ली 19 अगस्त, कांग्रेस से हाल में इस्तीफा देने वाले मणिपुर के पांच विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के भतीजे ओकराम हेनरी सिंह के अलावा ओइनाम लुखाेई सिंह, पाओनाम ब्रोजेन, गामथांग हाओकिप और गिनसुआनहाउ ने यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता बैजयंत जे पांडा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह भी मौजूद थे। भाजपा के पूर्वोत्तर मामलों के प्रभारी श्री माधव ने कहा कि जब से 2017 में मणिपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी है तब से राज्य में असाधारण प्रगति हुई है। श्री माधव ने कहा कि मणिुपर के लोगों ने 17 वर्षों तक कांग्रेस का कुशासन देखा है और अब राजग सरकार बेहतर काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: