मधुबनी : लुधियाना की दंपति ने विधिवत तरीके से बच्ची को गोद लिया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 26 अगस्त 2020

मधुबनी : लुधियाना की दंपति ने विधिवत तरीके से बच्ची को गोद लिया।

girl-child-aadoptiopn-madhubaani
जिला बाल संरक्षण इकाई,मधुबनी अन्तर्गत कार्यरत विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से लुधियाना की दंपति ने विधिवत तरीके से बच्ची को गोद लिया।
मधुबनी 26, अगस्त, : आज दिनांक 26 अगस्त को जिला बाल संरक्षण इकाई, मधुबनी द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी से मधुलिका नाम की बच्ची उम्र लगभग 11 महिना को लुधियाना के दम्पति डाॅ0 उत्तम एवं डाॅ0 शुब्रा राठौर के द्वारा गोद लिया गया। अपर समाहर्ता श्री अवधेश राम के द्वारा उक्त दम्पति को कार्यालय कक्ष में विधिवत गोद दिया गया एवं जिला प्रशासन के तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक डाॅ0 रश्मि वर्मा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्री गोपाल कुमार सिंह एवं प्रभारी समन्वयक प्रेम कुमार के उपस्थिति में बच्चे को पालक देखरेख में भेजा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: