पटना 27 अगस्त, बिहार में प्रौद्योगिकी के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का पारदर्शी समाधान करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए सरकार ने जमीनों के दखल-कब्जा का प्रमाण-पत्र ऑनलाइन देने की सुविधा का आज शुभारंभ किया, जिससे लोगों को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और घर बैठे प्रमाण-पत्र आसानी से मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑनलाइन भूमि दखल-कब्जा प्रमाण पत्र सुविधा का शुभारम्भ किया। इस सुविधा के शुभारंभ से लोगों को आसानी से भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही कहीं से भी लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे जहां भूमि विवादों की समस्या कम होगी वहीं सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी और घर बैठे प्रमाण-पत्र आसानी से मिल सकेगा।
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020
बिहार में अब ऑनलाइन मिलेगा भूमि दखल-कब्जा का प्रमाण पत्र
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें