राहुल गांधी का लोगों से छात्रों की आवाज़ बनने का आह्वान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

राहुल गांधी का लोगों से छात्रों की आवाज़ बनने का आह्वान

rahul-gandhi-appeals-for-youth
नयी दिल्ली, 28 अगस्त, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के बीच संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आयोजन को छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए लोगों से 'स्पीकअप' कार्यक्रम से जुड़कर उनकी (छात्रों की) आवाज़ बनने और सरकार पर परीक्षा स्थगित करने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया है। श्री गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा "लाखों परेशान छात्रों के साथ अपनी आवाज़ जोड़िए। स्पीकअप फ़ॉर स्टूडेंट सेफ्टी आज 10 बजे से। आइए, सरकार से छात्रों की बात सुनने की माँग करें।" इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर कहा "कोरोना महामारी में नीट और जेईई की परीक्षाएं करवाने का फैसला छात्र-छात्राओं को कोरोना के खतरे में धकेल रहा है। छात्र-छात्राओं पर मानसिक तनाव बढ़ रहा है; भाजपा सरकार छात्र शक्ति की आवाज सुन कर फैसला करें।"

कोई टिप्पणी नहीं: