अमित शाह ने बंगाल के जगद्दल में रोड शो किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

अमित शाह ने बंगाल के जगद्दल में रोड शो किया

amit-shah-roadsho-jagdal
जगद्दल (पश्चिम बंगाल), नौ अप्रैल, गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल में एक रंगारंग रोड शो में हिस्सा लिया। भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' और अन्य फूलों से सजे वाहन पर सवार शाह ने रोड शो के दौरान हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया। शहर में निकले करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड शो में घोषपारा रोड पर लोगों की भारी भीड़ जुटी जोकि वाहनों के काफिले के पीछे चल रही थी। रोड शो के दौरान भाजपा के झंडे और हरे गुब्बारे थामे लोगों ने 'जय श्री राम' और 'अमित शाह जिंदाबाद' के नारे लगाए। रोड शो में शामिल लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भी नारेबाजी की। बंगाल में चौथे चरण के लिए शनिवार को मतदान होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: