बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के घर पर हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के घर पर हमला

bjp-candidate-attacked-bangal
बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), 19 अप्रैल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के एक उम्मीदवार के घर पर देसी बमों से हमला किया गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस ने बताया कि पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार सन्मय बंदोपाध्याय के घर पर रविवार देर रात हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना खरदाहा पुलिस थानाक्षेत्र में हुई जहां बंदोपाध्याय रहते हैं। बैरकपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना की आगे जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: