मधुबनी : बिहार फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

मधुबनी : बिहार फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण

wheet-corp-cutting-inspaction
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता), अपर समाहर्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम के द्वारा चिलचिलाती धुप में सदर अनुमण्डल के राजनगर प्रखण्ड अंतर्गत रतिकर ग्राम, थाना संख्या-205 के खेसरा संख्या 997 में किसान दिनेश प्रसाद, पिता-स्वo महादेव राउत के चयनित खेत में बिहार फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता, मधुबनी ने  अपने हाँथो से दिनेश प्रसाद, किसान के चयनित खेत में 10mx5m क्षेत्रफल में गेंहूँ की कटाई की, तत्पश्चात् थ्रेसिंग उपरांत.....08....किलो 240 ग्राम वजन पाया गया, जो 16 क्विंटल 48 किग्रा/हेक्टेयर के बराबर है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत सीमित फसलों के अतिपूर्ण एवं उत्पादकताओं की दर जानने के लिए पंचायत स्तरीय फसल कटनी की प्रयोग किया जाता है। पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग के समय श्री शिव नन्दन प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री राकेश कुमार, भुमि सुधार उप-समाहर्ता, सदर मधुबनी, श्री रघुनाथ महतो, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, राजनगर, श्री गंगेश ठाकुर, किसान सलाहकार, श्री दिनेश प्रसाद, किसान के अतिरिक्त श्री दुर्गा प्रसाद,  श्री ब्रजेश प्रसाद, श्री देगु मण्डल एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: