मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के द्वारा बेनीपट्टी अनुमण्डल के बिस्फी प्रखण्ड अंतर्गत औंसी-बभनगामा (दक्षिण) पंचायत के भेपुरा ग्राम, थाना संख्या-242 के खेसरा संख्या-1347 में किसान प्रभात कुमार साह, पिता स्व॰ मदन लाल साह के खेत में बिहार फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा प्रभात कुमार साह, किसान के चयनित खेत में 10mx5m क्षेत्रफल में गेंहूँ की कटनी, थ्रेसिंग उपरांत 12 किलो 420 ग्राम वजन पाया गया, जो 24 क्विंटल 84 किग्रा/हेक्टेयर के बराबर है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत सीमित फसलों के अतिपूर्ण एवं उत्पादकताओं की दर जानने के लिए पंचायत स्तरीय फसल कटनी का प्रयोग किया जाता है। पंचायत स्तरीय फसल कटनी निरीक्षण के समय श्री शिव नन्दन प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री अहमर अब्दाली, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, श्री प्रभात कुमार, अंचलाधिकारी, श्री मुकेश कुमार, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, बिस्फी, श्री विनय कुमार राम, किसान सलाहकार, सफीउर समन, वसंत झा, अंचल निरीक्षक, हेतराज कंठ, राजस्व कर्मी के अलावा प्रभात कुमार साह, किसान, कृष्णकांत निराला, शंभु प्र॰ साह, मुखिया, दशरथ साह, ललित महतो, रामचन्द्र के अतिरिक्त कई ग्रामीण उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने ग्रामीणों से मिलकर स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली।
बुधवार, 14 अप्रैल 2021
मधुबनी : डीएम ने फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें