काठमांडू घाटी में बृहस्पतिवार से हफ्तेभर लंबा लॉकडाउन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

काठमांडू घाटी में बृहस्पतिवार से हफ्तेभर लंबा लॉकडाउन

lock-down-in-kathmandu
काठमांडू, 26 अप्रैल, नेपाल ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए काठमांडू घाटी में बृहस्पतिवार से एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, काठमांडू घाटी कोविड-19 का हॉटस्पॉट बन गई है जहां पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर में तेज़ी से वृद्धि देखी गई है। घाटी से रविवार को ही 1498 नए मामले आए थे। अधिकारियों के नोटिस के मुताबिक, घाटी में काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर के मुख्य जिला अधिकारियों ने बृहस्पतिवार (29 अप्रैल) मध्य रात्रि से निषेधात्मक आदेश लागू करने का निर्णय किया है। मुख्य जिला अधिकारियों की सोमवार दोपहर को हुई बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया है। निर्णय लिया गया है कि किराना और दवाइयों की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद किया जाए और निजी तथा सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही भी रोकी जाए। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान, होटल और रेस्त्रां से खाना पैक कराकर ले जाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: