ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में रोडशो निकाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अप्रैल 2021

ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में रोडशो निकाला

mamta-banerjee-roadshow-in-south-kolkata
कोलकाता, 18 अप्रैल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दक्षिण कोलकाता के अनेक हिस्सों में रोडशो निकाला। व्हीलचेयर पर बैठीं ममता के नेतृत्च में ढकुरिया ब्रिज से कालीघाट क्रॉसिंग तक पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गयी। उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबाशीष कुमार और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता थे। रोडशो में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘दीदी तुमी एगिये चलो, अमरा तोमार संगे आची’ (दीदी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं) के नारे लगाये। बनर्जी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रही थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: