कर्नाटक सरकार ने मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

कर्नाटक सरकार ने मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटाया

karnataka-uplift-media-ban
विजय सिंह ,लाइव आर्यावर्त ,बेंगलुरु ,22  जुलाई, भाजपा नीत मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने राज्य विधान सौदा ( विधानसभा ) कॉरिडोर में मंत्रियों व अधिकारियों के  मीडिया कर्मियों  द्वारा फोटो व वीडियो लेने पर लगे प्रतिबंध को वापस ले लिया है। समझा जाता है कि सरकार का यह फैसला विभिन्न राजनीतिक दलों ,पत्रकार संगठनों और अन्य वर्गों की कठोर आलोचना का प्रतिफल है। उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताह राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने एक परिपत्र जारी करते हुए कहा था कि विधानसभा गलियारे में फोटो व वीडियो बनाने वाले मीडियाकर्मी आवागमन में बाधा डालते हैं  इसलिए प्रवेश द्वार के पास मीडिया के लिए निर्दिष्ट स्थान पर ही मीडिया कर्मी फोटो आदि ले सकते हैं ,गलियारे में प्रवेश की उन्हें अनुमति नहीं होगी। नियम का उल्लंघन करने वाले मीडिया कर्मियों पर कार्रवाई की बात भी कही गयी थी। इसके पूर्व 2018  में भी एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार में भी मीडिया कर्मियों के विधानसभा व अन्य भवनों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा था पर पत्रकारों और तब विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रतिरोध के बाद प्रतिबंध हटा दिया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: