दैनिक भास्कर में प्रवर्तन व आयकर का छापा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

दैनिक भास्कर में प्रवर्तन व आयकर का छापा

it-ed-raid-on-dainik-bhaskar
संवाददाता ,लाइव आर्यावर्त ,22 जुलाई।   मध्यप्रदेश ,राजस्थान ,गुजरात ,झारखंड ,छत्तीसगढ़ ,पंजाब आदि राज्यों से प्रकाशित हिंदी दैनिक समूह दैनिक भास्कर के  प्रेस काम्प्लेक्स ,महाराणा प्रताप नगर ,भोपाल मुख्यालय सहित देश के विभिन्न ठिकानों पर आज अहले सुबह एक साथ आयकर  व प्रवर्तन विभाग की टीम ने छापेमारी की। दैनिक भास्कर के साथ साथ दिव्य भास्कर ,डी बी डिजिटल आदि के संचालक  भाजपा शासन के  कभी  करीबी रहे भास्कर समूह के दिवंगत चेयरमैन रमेश अग्रवाल के पुत्रों द्वारा अब संचालित अखबार समूह में अचानक छापे की खबर से सनसनी फैल गयी। लोग विशेष कर पत्रकार जगत में छापे को लेकर तरह तरह के कयास  लगाये जा रहे हैं। बताया जाता है कि छापे की पूरी कार्रवाई दिल्ली और मुंबई की टीम के निर्देशन में हो रहा है। छापेमारी में सौ से अधिक टीम सदस्य बताये जा रहे हैं और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के मिलने की सुगबुगाहट है। दैनिक भास्कर समूह समाचार पत्रों व मीडिया व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य व्यापारिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है। दैनिक भास्कर प्रबंधन ने छापेमारी को सरकार द्वारा पत्रकारिता पर हमला बताया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: