टोक्यो , 29 अगस्त, भारत के निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 स्पर्धा में रविवार को रजत पदक जीत लिया। भारत का इन खेलों में यह दूसरा पदक था। भारत को इन खेलों में तीसरा पदक विनोद कुमार ने पुरुष डिस्कस थ्रो ऍफ़ 52 स्पर्धा में 19.91 मीटर की थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीतने के साथ दिलाया। निषाद ने 2.06 मीटर की ऊंचाई पार की और एशियाई रिकॉर्ड बनाया। अमेरिका के डलास वाइस ने भी निषाद के जितनी 2.06 मीटर ऊंचाई पार की लेकिन उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अमेरिका के रॉडरिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण जीता। डिस्कस थ्रो ऍफ़ 52 स्पर्धा में पोलैंड के कोसेविक्ज़ प्योत्र ने 20.02 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण और क्रोएशिया के संदोर वेलीमीर ने 19.98 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता। विनोद ने 19.91 मीटर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया लेकिन उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
सोमवार, 30 अगस्त 2021
निषाद कुमार ने पुरुष ऊंची कूद में जीता रजत
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें