मधुबनी : पंचायत चुनाव के लिए किया अपराधियों को थाना बदर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अक्तूबर 2021

मधुबनी : पंचायत चुनाव के लिए किया अपराधियों को थाना बदर

criminals-ban-for-panchayat-election-madhubani
मधुबनी, 11 अक्टूबर, आज दिनांक-11.10.2021 को बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत न्यायालय, समाहर्ता, मधुबनी द्वारा आगामी पंचायत निर्वाचन-2021 में विधि-व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था व ग्रामीण आम लोगों एवं मतदाताओं में भय का माहौल के दृष्टिकोण से असामाजिक तत्व/सक्रिय अपराधकर्मी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से साठगांठ रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1981 की धारा-3, उपधारा-3 के अंतर्गत मधुबनी जिला में आसन्न पंचायत चुनाव-2021 को शांत एवं सौहार्दयपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की प्रक्रिया पूर्ण (पंचायत चुनाव के अंतिम चरण) होने तक के लिए जिला- मधुबनी थाना बदर किया गया है। उल्लेखित तथ्यों के आधार पर आपराधकर्मी का सूची निम्नवत है : 

1. जय प्रकाश उर्फ वकील राय, पिता-हरिद्वार राय, सा॰-भौआड़ा, थाना-नगर, जिला-मधुबनी।

2. प्रदीप महतो, पिता-जंगली महतो, सा॰-रामपट्टी, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

3. मजलूम अंसारी, पिता-स्व॰ ताही अंसारी, सा॰-चपाही, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

4. रियासत अली उर्फ कल्लू, पिता-स्व॰ हबीबूल रहमान, सा॰-सुगौना, थाना-रहिका, जिला-मधुबनी।

5. मो॰ अख्तर, पिता-मो॰ तस्लीम, सा॰-गौसनगर, थाना-राजनगर, जिला मधुबनी।

6. नीतीश कुमार राय उर्फ बाबा, पिता-विलक्षण राय, सा॰-एकम्मा, थाना-राजनगर, जिला मधुबनी।

7. नीतीश कुमार झा, पिता-मिथिलेश झा, सा॰-रामपट्टी बिसहरा, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

8. उमेश महतो, पिता-भोला महतो, सा॰-रामपट्टी, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

9. ललन सिंह, पिता-रामचन्द्र सिंह, सा॰-नवादा, थाना-सकरी, जिला-मधुबनी।

10. प्रमोद महतो, पिता-गणेश महतो, सा॰-जे.पी. कॉलोनी, थाना-नगर, जिला-मधुबनी।

11. जंगली महतो, पिता-भोला महतो, सा॰-रामपट्टी, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

12. मो॰ इस्लाम, पिता-स्व॰ मो॰ नवीजान, सा॰-मौआही, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

13. जाली उर्फ मुर्तुजा, पिता-मो॰ अब्बास, सा॰-गौसनगर, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

14. दिनेश यादव, पिता-राम भरोस यादव, सा॰-सप्ता, थाना-रहिका, जिला-मधुबनी।

15. महेश मंडल, पिता-शंभु मंडल, सा॰-रघुवीर चक, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।


उक्त सभी अपराधकर्मी को आदेश दिया गया है की वे आदेश प्राप्ति के तिथि से प्रत्येक तिथि को सदेह उपस्थित होकर अपने-अपने सम्बंधित थाना में 10ः00 बजे पूर्वांहन से 11ः00 बजे पूर्वांहन तथा संध्या 05ः00 बजे से 06ः00 बजे के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे एवं सम्बंधित प्रखंडो के चुनाव में मतदान की तिथि के दिन अपने मत का प्रयोग करने की स्तिथि में सम्बंधित थानाध्यक्ष को, मतदान केंद्र पर पहुंचने हेतु यात्रा रूट, चलने का समय एवं वापसी का समय अंकित कर पूर्ण ब्यौरा समर्पित करना होगा, तदुपरांत थानाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त के हीं मतदान केंद्र पर मतदान करने हेतु प्रस्थान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: