संवाददाता ,लाइव आर्यावर्त ,बैंगलोर ,7 नवंबर, झारखण्ड की राजधानी रांची से प्रकाशित चर्चित हिंदी दैनिक रांची एक्सप्रेस के पूर्व प्रधान संपादक पवन मारू का शनिवार 6 नवंबर को बैंगलोर में निधन हो गया। वे विगत कई वर्षों से बैंगलोर में रह कर सरोज कलर्स सोल्यूशन्स कंपनी का सञ्चालन कर रहे थे। झारखण्ड से पूर्व राज्य सभा सांसद और वनांचल प्रदेश भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष अजय मारु के बड़े भाई पवन मारु पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और जल्दी ही उनकी किडनी का प्रत्यारोपण होने वाला था। स्व. पवन मारु अपने पीछे पत्नी सरोज मारु व दो बेटे पुनीत तथा नवनीत मारु को छोड़ गए हैं। सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले 64 वर्षीय पवन मारु के आकस्मिक निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ,इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह व झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सहित कई संस्थाओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
रविवार, 7 नवंबर 2021
रांची एक्सप्रेस के पूर्व संपादक पवन मारु का निधन
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें