मधुबनी : प्रमंडल स्तरीय राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

मधुबनी : प्रमंडल स्तरीय राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

inspaction-meeting-on-vc
मधुबनी, आज दिनांक-14 जनवरी 2022 को श्री मनीष कुमार, भाoप्रoसेo, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई l इस दौरान अपर समाहर्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, श्री विशाल राज, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), मधुबनी, श्री सुरेंद्र राय, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी श्री सुनील कुमार, आयुक्त, नगर निगम, मधुबनी श्री राकेश कुमार, संयुक्त आयुक्त राज्यकर, मधुबनी, संयुक्त आयुक्त राज्यकर, अंचल  झंझारपुर, जिला अवर निबंधक, मधुबनी, कार्यपालक पदाधिकारी, झंझारपुर, जयनगर, बेनीपट्टी इत्यादि उपस्थित थे l समीक्षात्मक बैठक के दौरान आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा द्वारा माह दिसंबर 2021 के मासिक प्रगति के आधार पर प्रगति की समीक्षा की गई। बताते चलें कि उक्त बैठक में राजस्व संग्रहण से जुड़े मामलों में वाणिज्यकर, निबंधन, परिवहन, खनन, विद्युत, वन एवं जिला परिषद आदि से जुड़े मामले शामिल थे। इसके अतिरिक्त जन सरोकार से जुड़े मामलों जैसे दाखिल खारिज, लगान वसूली, अतिक्रमण, भूदान, अभियान बसेरा और सैरात आदि मामलों पर भी समीक्षा की गई।   समेकित प्रतिवेदन को कार्यालय आयुक्त प्रमंडल, दरभंगा को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: