बिहार : अधिकारियों एवं जवानों ने आम लोगों को नशा मुक्त बनाने का लिया शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

बिहार : अधिकारियों एवं जवानों ने आम लोगों को नशा मुक्त बनाने का लिया शपथ

army-police-take-oath-for-alcohal-free-bihar
पटना,7 जनवरी, सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय पटना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना द्वारा संयुक्त रूप से  आज 7 जनवरी 2022 को सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना कार्यालय  में "जिंदगी को हां और नशे को ना कहें” टीम के साथ नशा मुक्ति के लिए शपथ लिया गया। इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना के उपमहानिरीक्षक  मनोज कुमार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना के क्षेत्रीय निदेशक मनीष कुमार एवं सीमांत मुख्यालय पटना तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों व जवानों ने हिस्सा लेकर राष्ट्र के आम नागरिकों को नशा मुक्त बनाने का शपथ लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: