मधुबनी, मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा चकदह इस्थित जिला कार्यालय मधुबनी में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा किया गया साथ ही प्रखंड अध्यक्ष का नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुऐ जिला अध्यक्ष राघवेंद्र रमण ने कहाँ की एमएसयू छात्र और क्षेत्रों के मुदो को लेकर संघर्ष करता आ रहा है,अब संगठन को पंचायत स्तर से वार्ड स्तर तक लेकर कर जाना है।एमएसयू गाँव के अंतिम पंक्ति के लोगों के हक्क और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखेगा। साथ ही संगठन विस्तर को लेकर गाँव गाँव सदस्यता अभियान चलाने का जिला अध्यक्ष के द्वारा हर प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया गया। बैठक के बाद मधुबनी नगर से मयंक विश्वास, रहिका प्रखंड से अफताब राही,पंडौल प्रखंड से नीतीश कुमार सिंह, राजनगर से अरबिंद कुमार, हरलाखी प्रखंड से अजय कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में प्रियरंजन पांडेय,प्रवेश झा, जिला कॉलेज प्रभारी शशि कुमार सिंह, ऋषि कुमार, लाला जी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुये।
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022
मधुबनी : MSU ने नए प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्त किया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें