नेपाल के वित्त मंत्री ने प्रवासियों से देश में डॉलर खाते खोलने का अनुरोध किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

नेपाल के वित्त मंत्री ने प्रवासियों से देश में डॉलर खाते खोलने का अनुरोध किया

nepal-finance-minister
काठमांडू, 15 अप्रैल, नेपाल सरकार ने विदेशों में रह रहे नेपालियों से कहा है कि आर्थिक संकट से गुजर रहे अपने देश के बैंकों में वे डॉलर खाते (विदेशी मुद्रा खाते) खुलवाएं और निवेश करें। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पर्यटन घटने से नेपाल के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। प्रवासी नेपाली संघ (एनआरएनए) द्वारा आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रवासी नेपालियों द्वारा नेपाल के बैंकों में डॉलर खाते खोलने से देश को विदेशी मुद्रा की कमी के संकट से उबरने में मदद मिलेगी। शर्मा ने कहा, ‘‘यदि 1,00,000 प्रवासी नेपाली देश के बैंकों में 10,000 डॉलर की दर से खाते खोलते हैं तो नकदी की कोई कमी नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अगले छह से सात महीने के लिए माल एवं सेवाएं खरीदने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा है। नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बैंक के पास 9.58 अरब डॉलर का कोष है।’’ उन्होंने कहा कि नेपाल आने वाले पर्यटकों को नि:शुल्क वीजा देने के बारे में चर्चा चल रही है जो प्रवासियों के लिए भी सुगम होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: