मधुबनी : बांध मरम्मती के कार्य को 31 मई तक करें पूरा : DM - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 मई 2022

मधुबनी : बांध मरम्मती के कार्य को 31 मई तक करें पूरा : DM

  • आपदा प्रबंधन जिला प्रशासन की प्राथमिकता में : जिलाधिकारी।

madhubani-dm-visi-maharaji-dam
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा आज जिले के बिस्फी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले जमींदारी बांध के मरम्मतीकरण के कार्य का जायजा लेने कार्य स्थल पर पहुंचे।  बताते चलें कि इन दिनों बिस्फी प्रखंड के अंतर्गत धौंस नदी के महाराजी बांध की मरम्मती का कार्य जोरों पर है। कुल 1.90 करोड़ रूपए की राशि के व्यय से इनका सुदृढ़ीकरण किया जाना है।  जिलाधिकारी द्वारा अपने निरीक्षण के क्रम में मेघवन, जगवन, डेवरी, दुधैल और रघौली में कार्यस्थल का मुआइना किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए 31 मई की समय सीमा निर्धारित है और किसी भी स्थिति में सम्पूर्ण कार्य को तय समय सीमा से पूर्व संपादित कराना सुनिश्चित किया जाए।  जिलाधिकारी ने कहा कि मधुबनी जिला समय समय पर बाढ़ की गंभीर चुनौतियों से जूझता रहा है। ऐसे में बाढ़ पूर्व सभी तरह तैयारियों को लेकर  जिला प्रशासन, मधुबनी गंभीर है। ये कोई नहीं कह सकता कि आपदा का स्वरूप क्या होगा। अतः इसकी पूर्व तैयारियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुल बिस्फी प्रखंड के अंतर्गत कुल छह साइट हैं, जिनपर मरम्मती का कार्य जारी है। संवेदकों को निर्देश दिए गए हैं कि अलग अलग साइट पर अलग अलग मानव बल और मशीनों के साथ बृहद स्तर पर कार्य को संपादित किया जाए। ताकि कार्य को ससमय पूर्ण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने जिले के अन्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों का जायजा लेने हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी, फुलपरास, अभिषेक कुमार भारत नेपाल सीमा पर भूतही बलान केभारतीय क्षेत्र में प्रवेश स्थल पर चल रहे बांध मरम्मती कार्य का जायजा लेने पहुंचे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी, अशोक कुमार मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी, अरुण कुमार सिंह,  कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 1, अख्तर जमील के साथ साथ सभी संबंधित सहायक अभियंता और कनीय अभियंता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: