मधुबनी : भाकपा-माले ने शुरू किया सदस्यता अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 मई 2022

मधुबनी : भाकपा-माले ने शुरू किया सदस्यता अभियान

cpi-ml-madhubani-membership-caimpaign
कलुआही/मधुबनी, मोदी के बुलडोजर राज के खिलाफ भाकपा-माले ने शुरू किया 01 मई से 31 मई तक जन जागरण एवं पार्टी सदस्यता व खेग्रामस सदस्यता अभियान की शुरुआत। गरीबों के घर बार पर,#भारत के भाईचारे पर,#भारत के संबिधान पर--- नहीं चलेगा। नहीं चलेगा।। नहीं चलेगा बुलडोजर।।। मठ मंदिरों की जमीन का किया गया केवाला व जमाबंदी रद्ध कराने और सरकारी जमीन को सामंतों व दबंगों के अबैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए होगा, आंदोलन की शुरुआत। बैठक में 50 से अधिक पार्टी सदस्य एवं 500 से अधिक खेग्रामस का सदस्य बनाने का लिया संकल्प। कलुआही प्रखंड के बेलाही बहरवन में भाकपा-माले के कलुआही प्रखंड संयोजक सह ऐपवा नेत्री शांति सहनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को  भाकपा-माले जिला सचिव सह बिहार राज्य कमिटी सदस्य ध्रुब नारायण कर्ण, भाकपा-माले बेनीपट्टी प्रखंड सचिव सह मिथिला-कोशी जोन के सदस्य श्याम पंडित, स्थानीय नेता राम अशीष पासवान ने मुख्य रूप से संबोधित किया। जबकि एक सौ से अधिक महिला पुरुष ग्रामीण गरीबों और मजदूरों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: